युवाओं ने सीखा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का व्यावहारिक पाठ
पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। मेरा युवा भारत की ओर से पाँच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम संपन्न हो गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिला पूर्ति कार्यालय में एक पाँच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बैनर अनावरण के साथ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, अंत्योदय अन्न योजना, प्राथमिकता घरेलू श्रेणियों तथा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डिजिटल तकनीक ने पीडीएस को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। यह भी पढ़ें- युवाओं ने सीखी भंडारण व्यवस्था की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.