रांची, जून 14 -- रांची। राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड की ओर से रविवार को रातू रोड के मधुकम में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज पुट्टू ने किया। इस क्रम में क्षेत्र के युवाओं से संपर्क साधकर पूर्व सैनिकों व शहीद के परिवार को सहयोग, कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने और राष्ट्रभक्ति के साथ समाज के विकास के लिए हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया गया। सभी ने अच्छे मार्ग पर चलने एवं नशापान से दूर रहने का संकल्प लिया। युवाओं से बुरी संगत और नशापान से दूर रहने व राह से भटके लोगों को फिर से मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर रोहित कुमार, कृष्णा कुमार, बिनोद कुमार, रंजन कुमार, विवेक कुमार, मोहित कुमार, मुकेश झा, अनुज झा, दीपक, विनोद राजन, भास्कर कुमार, मुन्ना, संजय समेत कई अन्य संगठन से जु...