लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित युवाओं ने हरदोई के सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जंग बहादुर गंज मोहम्मदी तिराहा पर पुतला फूंकने के बाद युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। अभिषेक बाजपेयी, प्रशांत मिश्रा, गोपाल मिश्रा, दीपक मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता, विमल शर्मा, शुभम मिश्रा, सूरज मिश्रा, सोनू गुप्ता, उमेश शुक्ला, सुल्ताना गुप्ता व मयंक द्विवेदी सहित कई युवा मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस प्रकरण की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अभद्रता की भी एक सीमा होती है और सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक बताया। विधायक ने प्रशासन से ...