युवाओं ने श्रमदान कर नदी की सफाई की
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- मोहम्मदी। कस्बा के युवाओं ने भीषण गर्मी के बीच गोमती के जल में रहकर श्रमदान आंदोलन चलाया। प्रत्येक रविवार को चलाए जाने वाले आंदोलन के प्रमुख अश्वनी राजपूत, योगेशत्रिवेदी, सचिन मेहरोत्रा, आलोक मेहरोत्रा, विजय कटियार, शांतनु त्रिवेदी, अनुभव गुप्ता, अनुज सिंह, गोपाल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में आंदोलन में सम्मिलित हुए कार्यकर्ताओं ने नदी की अविरल धारा में रूकावटों को दूर करने में श्रमदान किया है। घाटों की साफ सफाई से नदी की धारा को स्वच्छ और जीवंत बनाने का संकल्प लिया है। इसी कार्य को लेकर सरकार ने आंदोलन चलाया था जो असफल रहा। यह भी पढ़ें- आमी नदी के स्वच्छता अभियान में जुटे मनोनीत सभासद व सामाजिक कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- सीताकुण्ड घाट पर स्वयंसेवकों ने की सफाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.