लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- हरदोई के सपा नेता की टिप्पणी के बाद गुस्साए युवाओं ने जेबीगंज चौराहे पर पुतला फूंका। पसगवां क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली हाइवे पर कस्बा जंगबहादुरगंज में चौराहे पर युवा एकत्र हुए और जुलूस निकाल कर हरदोई के सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा का पुतला फूंका गया। इससे कस्बा के युवाओं ने पहले जुलूस निकालकर विरोध जताया। कस्बा के अभिषेक बाजपेयी, प्रशांत मिश्रा, गोपाल, दीपक, सूरज मिश्रा, सोनू गुप्ता, उमेश शुक्ला,विजेंद्र गुप्ता, विमल शर्मा, शुभम मिश्रा, सुल्ताना गुप्ता व मयंक द्विवेदी आदि युवाओं ने मोहम्मदी तिराहा पर जय श्री राम का जयघोष कर विरोध प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.