देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून। देहरादून साइक्लिंग क्लब की ओर से स्वामी विवेकानंद पार्क प्रेम नगर में युवा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को स्वामी विवेकानंद से संबंधित 100 पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही "ड्रग फ्री देहरादून, ड्रग फ्री यूथ" के लिए नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब सचिव हरिसिमरन सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.