आरा, सितम्बर 27 -- -नशामुक्त युवा अभियान के तहत स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर -100 सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के तहत आयोजन हुआ आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 'नशा मुक्त युवा अभियान' के तहत रविवार को सदर अस्पताल में 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व' स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाउद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के माध्यम से सदर अस्पताल के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम 100 सप्ताह के नशा मुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी ...