युवाओं ने लिया राष्ट्रहित में योगदान का संकल्प
महाराजगंज, सितम्बर 28 -- निचलौल। क्षेत्रीय एकता मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को निचलौल स्थित एक मैरिज हाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष तिवारी की देखरेख में हुए आयोजन में युवाओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। समारोह में युवा नेता अनमोल मिश्रा, अंगद मौर्या, विनय पांडेय, एडवोकेट विजय तिवारी, रामसागर मिश्र, आनंद मिश्रा, दीपांकर, विजय आनंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कतरास में भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि सभा यह भी पढ़ें- आप कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.