नई दिल्ली, अगस्त 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह तथा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- अररिया: नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत निर्माण का लिया संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य अपने संबोधन में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया है कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश का युवा तन और मन से स्वस्थ...