देवरिया, जून 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेरा युवा भारत के तहत शनिवार को विकास खण्ड बैतालपुर के बरनई पंचायत भवन में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता गोष्ठी एवं नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास यादव के नेतृत्व में हुआ। विकास यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद युवा वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अजीत यादव ने कहा कि नशे की लत से बचाव के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा विकसित भारत की पहचान बनेंगे प्रत्येक युवा यदि स्वयं नशे से दूर रह...