प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र स्थित किला घाट पर रविवार को गंगा समग्र की गंगावाहिनी इकाई की ओर से यूथ फॉर गंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, विशिष्ट अतिथि कैप्टन डॉ.हर्ष गुप्ता व पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने भी गंगा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सनी सिंह ने किया। इस दौरान राकेश मिश्रा, दिव्या ओझा, जितेन्द्र गौड़, अजय सिंह, शैलेश,आदर्श चौबे, प्रांजल सिंह, शुभम सिंह, ओज मिश्र,आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...