उरई, मार्च 22 -- माधौगढ़। 25 विद्यार्थियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि कस्बा में निशुल्क पुस्तकालय कि स्थापना की जाए, जिससे पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी का अवसर मिल सके। तहसील क्षेत्र के विद्यार्थी कुश तिवारी, सूर्यप्रताप सिंह,नीशू दुबे, कंचन सिंह,आर्यन द्विवेदी, लव तिवारी,आयुष सिंह,अभय प्रताप सिंह, नरेंद्र,सुमित आदि विद्यार्थियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए कस्बा में निशुल्क पुस्तकालय के न होने से पढ़ाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पुस्तकालय के न होने से शिक्षा के लिए दूर भागना पड़ता है, इससे समय व धन दोनों बर्बाद होते है। शैक्षणिक आवश्यकता को देखते हुए पुस्तकालय की स्थापना कराएं, इससे छात्रों को शिक्षा के अवसर मिल सकें। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.