बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवाओं ने शहर के अस्पताल मोड़, सदर अस्पताल, कचहरी मोड़, खंदक मोड़, देवीसराय मोड़, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भीषण ठंड में गरीबों की मदद की। असहाय व बेघर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। नालंदा स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों ने बताया कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। अभियान में आमिर सोहैल, तनवीर आलम, हृदय कुमार, आशिर आलम, रोशनी परवीण, जाहिर अल्लाह, फरहान, संतोष कुमार वर्मा, खालिद आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.