गाजीपुर, जुलाई 19 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में रविवार को काक्रोच जनता पार्टी के बैनर तले सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही धरने के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। करीब चार घंटे तक चले धरने में युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर अनिकेत चौहान, प्रियांशु विश्वकर्मा, अनिल चौहान, सतीश चौहान, अमन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...