मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। माई भारत के तहत रविवार को एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले के युवाओं से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने डीडीसी निशांत सिहारा और माई भारत की जिला युवा अधिकारी बुशरा रहमान की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर पीएम के सामने विचार रखे। अपने इलाके की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, स्थानीय जीवन और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। साथ ही कारगिल विजय दिवस को लेकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मौके विनीत सिंह, सुधांशु कुमार, शिवांशु सिंह, प्रिंस कुमार, अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राजा बाबू, संतोष कुमार, साक्षी कुमारी, संघर्ष राज, पियुष बंका, मुकेश रजक, तान्या सुमन, मनिषा कुमार...