लखनऊ, अप्रैल 21 -- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भूविज्ञान विभाग बीबीएयू और सतत् विकास लक्ष्य समिति की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। पहले दिन मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और चर्चा हुईं।            कार्यक्रम समन्वयक एवं भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम में 'सतत विकास लक्ष्य: सतत भविष्य में युवाओं की भूमिका' विषय पोस्टर मेंकिंग, 'हम जिस पृथ्वी के हकदार हैं, उसके लिए एक दृष्टि' विषय पर रंगोली, 'हमारी पृथ्वी: आशा बनाम कार्रवाई' विषय पर पर्यावरण एवं विभिन्न दृष्टिकोणों से पर्यावरण: चुनौतियां और समाधान विषय पर इको- रील चैलेंज प्रतियोगिता हुई। यह भी पढ़ें- एआई पोस्टर स्पर्धा में तन्मय रहे अव्वल 22 अप्रैल को ...