फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा सोमवार को शहीदी दिवस पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। वहीं राज्य खेलमंत्री गौरव गौतम व महापौर प्रवीण जोशी अतिथि रहे। रक्षा निखिल खडसे ने युवाओं कस शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक धनेश अदलखा, माय भारत की सीईओ प्रियंका शुक्ला, उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे। पदयात्रा केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय से प्रारंभ होकर एनआईटी पांच स्थित डीसीपी कार्यालय के सामने से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंची। इसमें राज्य खेल परिसर में अभ्यास के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.