मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- पड़री। क्षेत्र के दाढ़ीराम ग्राम पंचायत में डा.बीआर अंम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक समता,शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गोपाल पाल, श्यामलाल,रामजियावन,प्यारेलाल शिवशंकर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- डिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय, समानता की दिलाय...