कानपुर, जून 7 -- कानपुर। पंजाब सरकार के खिलाफ छात्रसंघ बहाली मोर्चा के सदस्यों ने विष्णुपुरी चौराहा के पास जमकर प्रदर्शन किया। पंजाब में आईटीआई मामले को लेकर छात्रों और युवाओं पर हुए कथित उत्पीड़न को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। छात्र नेता अमन साहू ने कहा कि सरकारें युवाओं के दम पर सत्ता में आती हैं, लेकिन सत्ता मिलते ही सबसे पहला प्रहार छात्रों और युवाओं पर ही करती हैं। अमन वाजपेयी ने कहा कि पंजाब सरकार का तानाशाही रवैया उनके पतन का कारण बनेगा। प्रशांत राजावत ने कहा कि छात्रों पर अत्याचार कर कोई भी सरकार शांति से नहीं रह सकती, आज का यह पुतला दहन सिर्फ एक सांकेतिक विरोध है। इस मौके पर कौशल जुयाल, तुषार कटियार, अभिनव श्रीवास्तव तुषार सचान, रुद्राक्ष सिंह रेड्डी, शुभ सोनकर आ...