उन्नाव, अप्रैल 13 -- असोहा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर बाइक निकाली गई। चंदन खेड़ा से शुरू होकर लगभग 12 किलोमीटर का सफर तय करते हुए कांथा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे रास्ते में युवाओं का जोश देखने को मिला और क्षेत्र बाबा साहेब के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान अनुराग सिंह जाटव, राज किशोर धानुक, रूपेश आनंद, शुभम धानुक, कमल राजपूत, डा. संजय वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...