युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- गुरुवार को महर्षि डिग्री कॉलेज भरवारी में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक शिवप्रसाद और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश द्विवेदी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य काड़ेकांत तिवारी ने की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस, म्यूजिक-रैप और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान बताए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और कौशल विकास में लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर सूरज त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.