बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जिला कार्यालय पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें अनूपशहर नगर से सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने बताया कि वे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के विकास, कौशल विकास और खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों से युवा वर्ग राष्ट्रीय लोकदल की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रहा है। अनूपशहर से तल्हा गाजी के साथ युवा साथियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी, डॉ. कुंवरवीर, विनोद राव, जुबेर चौधरी सहित अन्य पदाधिका...