युवाओं ने चलाया गांव में सफाई अभियान
अल्मोड़ा, मार्च 6 -- ताड़ीखेत विकासखंड के कफुल्टी गांव में युवक मंगल दल ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव के मुख्य रास्तों, पारंपरिक नौलों, धारों की सफाई की। बड़ी बड़ी झाड़ियों को नष्ट किया, यह झाड़ियां वन्य जीवों के छिपने का अड्डा बनी हुई थी। इस कार्य में गांव की महिलाओं ने भी युवाओं का सहयोग किया गया। कूड़े का भी निराकरण किया गया। यहां नीमा देवी, चेतन शर्मा, गुड़िया पपने, विनय पपने, नमन पपने, गोपाल पपने आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.