वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस्कॉन यूथ फोरम ने रविवार को गुरुधाम पार्क में 'फूलों की होली-भजन क्लबिंग' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया। लगभग 5000 युवाओं ने इसमें भाग लेकर होली के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप का अनुभव किया। भगवान के अभिषेक के लिए 1100 किलोग्राम पुष्प और 20 प्रकार के पवित्र द्रव्य इस्तेमाल किए गए। अभिषेक के बाद भक्तों ने उत्साहपूर्वक फूलों की होली खेली। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सम्पूर्ण परिसर पुष्पों की सुगंध, हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नामारस बैंड के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत मनमोहक कीर्तन और आध्यात्मिक संगीत रहा, जिसमें युवाओं ने उल्लासप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.