युवाओं ने आर्य समाज के सिद्धांत और वैदिक संस्कारों को जाना
बरेली, जुलाई 1 -- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, बरेली के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय आर्य वीर दल व्यक्तित्व निर्माण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। वैदिक हवन-यज्ञ से शुरू हुए समापन समारोह में मुख्य यजमान केएन सहगल एवं एआरपी युवा समूह के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। आर्य वीरों व वीरांगनाओं ने मानव श्रृंखला, योगासन, प्राणायाम, नियुद्ध एवं अन्य शारीरिक कौशलों का प्रदर्शन किया। शिविर में डॉ. शतकेतु शर्मा ने आर्य समाज के सिद्धांतों, वैदिक संस्कृति एवं आदर्श जीवनशैली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज का संस्कारित बालक ही कल का आदर्श नागरिक और सशक्त राष्ट्रनिर्माता बनेगा। मुख्य अतिथि सर्वदेशिक आर्य वीर दल मंत्री कृष्णपाल आर्य तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, माहौर वैश्य सभा समिति जय नारायण गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.