युवाओं ने आत्मबोध एवं परमात्मा से एकत्व का संदेश ग्रहण किया
रिषिकेष, जुलाई 19 -- संत निरंकारी मिशन ब्रांच ऋषिकेश में अंग्रेज़ी माध्यम युवा जोनल स्तरीय संत समागम हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर आध्यात्मिक ज्ञान एवं मानव एकता का संदेश ग्रहण किया। रविवार को संत निरंकारी मिशन ब्रांच ऋषिकेश में आयोजित युवा जोनल स्तरीय संत समागम में शहाबाद से पधारे संत पीपी सिंह ने कहा कि ऋषिकेश सदियों से आध्यात्मिक साधना, आत्मचिंतन और ईश्वर से जुड़ने की प्रेरणा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पवित्र स्थान का वास्तविक महत्व तभी सार्थक होता है, जब मनुष्य सत्गुरु की कृपा से निराकार परमात्मा की पहचान कर अपने वास्तविक स्वरूप अर्थात आत्मा का बोध प्राप्त करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.