युवाओं ने आजीविका, रोजगार और नदी के उठाए मुद्दे
भागलपुर, सितम्बर 23 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। परिधि युवा संगठन की संपर्क यात्रा में शामिल करीब 25 युवा मंगलवार को नवगछिया पहुंचे। यात्रा दल का भागलपुर में मनोज कुमार, कहलगांव में सुनील सहनी तथा नवगछिया में रोहित कुमार और नरेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दल में करीब 12 युवतियां भी शामिल थीं। परिधि के निदेशक उदय ने मिल्की, नवादा और मक्खातकिया के युवाओं एवं समुदाय के लोगों को यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया।
यात्रा का उद्देश्य उन्होंने कहा कि संपर्क यात्रा का मकसद आंदोलन, उसके मुद्दों, रणनीति और उपलब्धियों पर चर्चा करना तथा संगठन का विस्तार करना है। समन्वयक राहुल ने कहा कि युवाओं की भागीदारी और सक्रियता के बिना बदलाव संभव नहीं है। यात्रा के दौरान मछुआ समाज के युवाओं ने आजीविका, रोजगार और नदी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.