आगरा, जनवरी 10 -- गांव-गांव में शिक्षा का माहौल बनाए रखने। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा गांव में ही तैयारी कर सकेंगे। स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं को अपने ही गांव में पढ़ाई के लिए पुस्तकें मिल सकेंगी। डिजिटल व कंम्प्यूटर शिक्षा की समझ बढ़ाने समेत उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए पंचायतों में लाइब्रेरी योजना के पहले चरण में 103 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिनका आगामी बीस दिनों में संचालन शुरू करने का दावा अधिकारियों द्वारा किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कासगंज जिले में ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई है। कासगंज जनपद में 423 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें पंचायत सचिवालयों में दो से अधिक कमरे बने हुए हैं। ऐसी 103 पंचायतें चिन्हित कर इनका प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है। जिनके लिए...