बहराइच, अगस्त 27 -- बहराइच,संवाददाता। युवाओं को अपनी तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक युवा 15 सितंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। जिला समन्वयक स्मृति शर्मा और जिला प्रबंधक रवि पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 35 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे। इस बार 63 विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रतिभागी अपने कौशल में दक्षता का प्रदर्शन कर सकेंगे।प्रतियोगिता चार चरणों में होगी। पहले जनपद स्तर, फिर मंडल स्तर, उसके बाद राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हर चरण में सफल प्रतिभागी ही अगले चरण में जाएंगे।युवा स्किल इंडिया पोर्टल के माध्यम से ...