युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर बनाएं आत्मनिर्भर: सीडीओ
भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सोमवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विकास भवन स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने शासन से संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर अमित गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला मिशन प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
योजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.