युवाओं को स्वरोजगार पर फोकस करना चाहिए
वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चांदपुर स्थित एमएसएमई कार्यालय में गुरुवार को युवाओं में उद्यमिता के संबंध में चर्चा हुई। लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार पर फोकस करना चाहिए। संस्था की ओर से उद्यमिता को लेकर युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को संगठन से जुड़े उद्यमियों की फैक्ट्रियों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ उद्योग जगत का अनुभव प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। सहायक निदेशक राजेश चौधरी ने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर युवा उद्योग शुरू कर सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, कौशल विकास योजना सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.