मुंगेर, मई 31 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में शिक्षित बेरोजगार युवकों, किसानों एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य इसको लेकर बीडीओ राकेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नियंत्रण कार्यालय डुमरी (सोनो) जमुई द्वारा संचालित किया जाएगा । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणों को जमीन मापी, चकबंदी, खाता-खेसरा, खतियान, जमाबंदी एवं आपसी बंटवारा सहित भूमि संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना है, ताकि लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

प्रशिक्षण की अवधि और शुल्क बताया गया कि प्रशि...