धनबाद, अगस्त 29 -- भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी धनबाद की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता कुमारी ने बेरोजगारी का ऐसा दर्द देखा कि ईंट भठ्ठे तक में मजदूरी की। देश के लिए खेलने के बावजूद सरकार ने सिर्फ रोजगार देने की घोषणा की लेकिन मिला कुछ नहीं। पिछले आठ साल से बेरोजगारी का दर्द झेल रही संगीता ने अब धनबाद के युवाओं को रोजगार का रास्ता दिखाना शुरू किया है। बीएसएफ, आर्मी, झारखंड पुलिस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार कर रही है। इसके बदले में वह कोई शुल्क नहीं लेती है। शहर के बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रोज सुबह छह बजे के आसपास लगभग 50-60 युवाओं की टोली एक ग्रुप बनाकर फिटनेस के लिए दौड़ लगाते हुए दिख जाएंगे। मैदान के बीच में खड़ी उनकी कोच कहें या ट्रेनर की भूमिका में संगी...