झांसी, मार्च 23 -- युवाओं को सेना के प्रति प्रेरित करने और सैन्य सेवाओं से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 269 मीडियम रेजिमेंट झांसी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैनिक बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत किया। टीकाराम यादव पीजी महाविद्यालय मोंठ में एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं सहित स्टॉफ ने सैनिकों का राष्ट्रभक्ति जयकारों संग अभिनंदन किया। प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र खरे ने कहा कि भारत की अखंडता और प्रभुता की रक्षा में सैनिकों का त्याग और समर्पण अतुलनीय है। देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपने प्राणों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वहीं इससे पहले बाइक रैली मोंठ से पूंछ, गुरसराय होते हुए मऊरानीपुर तक जाएगी और तीन दिन बाद झांसी पहुंचकर बबीना में इसका समापन होगा। साथ ही 29 मार्च को झांसी के हाथी खाना ग्...