अयोध्या, फरवरी 27 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीडा परिसर में स्थित फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। कुलपति कर्नल डा बिजेंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव व एनसीसी प्रयागराज के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर यूएस कांदिल ने नारियल फोड़कर किया। एनसीसी के कैडेटों ने ब्रिगेडियर व कुलपति को गार्ड ऑफ आनर दिया। अधिकारियों की निगरानी में एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर यूएस कांदिल ने कहा कि यह फायरिंग रेंज युवाओं को सुरक्षा और नेतृत्व के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फायरिंग रेंज में आधुनिक सुविधाएं और उपकरण हैं, जो युवाओं को फायरिंग और सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.