रांची, जून 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश युवा राजद द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों में चल रहे युवा संवाद चौपाल यात्रा के तहत शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने की। मौके पर उपस्थति युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि आज के युवाओं को समाजवाद, संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समझने तथा उसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। राजद हमेशा गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कमलेश यादव, शौकत अंसारी, जफीर खान, डी.के. सिंह, अभिराज राय, विक्की यादव, अजय यादव, राजेश यादव, क्षितिज मिश्रा, लालबाबू रजक, राधे यादव, बबलू मंडल, आनंद यादव सहित बड़ी...