जौनपुर, जनवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में गुरुवार को युवा, मानसिक स्वास्थ्य तथा साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा। यह आयोजन 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप-331 के अंतर्गत संपन्न हुआ। इसी क्रम में पुलिस विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद इनडोर स्टेडियम में साइबर क्राइम और यातायात जागरूकता को लेकर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि युवाओं के साथ होने वाले साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से साइबर बुलिंग, फर्जी नौकरी तथा निवेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.