युवाओं को समय से दिलाएं ऋण, नहीं तो होगी कार्रवाई
प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और पात्र लाभार्थियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के लिए योजना के तहत 2800 लाभार्थियों को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 675 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। डीएम ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, यूको बैंक और एचडीएफसी बैंक को 31 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.