युवाओं को सनातन मूल्य अपनाने को प्रेरित किया
पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- नाचनी खेल मैदान में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। रविवार को महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान समारोह में भारी संख्या में पुरुष, महिला और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस विभाग शारीरिक प्रमुख नवीन चन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने को कहा। शर्मा ने कहा समाज को संगठित और जागरूक होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करनी होगी। उन्होंने युवाओं से धर्म, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की। कहा एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्य अतिथि योगानन्द ने कहा संस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.