गया, अगस्त 20 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस स्थित विधिक सहायता क्लिनिक की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गया के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) की जागृति योजना-2025 के तहत 'सशक्त युवा, सशक्त भारत' अभियान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और अन्य महत्वपूर्ण विधिक विषयों की जानकारी दी गई। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में विधिक साक्षरता और संवैधानिक चेतना को बढ़ावा देना था। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों, कर्तव्यों और न्याय तक पहुंच के लिए उपलब्ध कानूनी साधनों के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य र...