कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिन्मय अमृत यात्रा मंगलवार को भौंती से शहर में दाखिल हो गई। यात्रा का मिशन के भक्त कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पनकी से कल्याणपुर मार्ग तक व्यापारी संगठनों ने भव्यता के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल सदस्यों ने अटल घाट पर आरती की। स्वामी चिदरूपानंद ने युवाओं से कहा कि अपने व्यक्तित्व का निर्माण एआई से नहीं अच्छी संगति से करें। चिन्मय मिशन के 75 वर्ष की पूर्णता पर निकाली गई यात्रा दोपहर बारिश के बीच झांसी से फूड कोर्ट भौंती पहुंची। चिन्मय मिशन ने इसका स्वागत किया। महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में दो बजे डॉ. विवेक सिंह, डॉ. शिवानी कपूर, डॉ. मयंक शुक्ला ने स्वागत किया। विभिन्न फैकल्टी के छात्रों के मध्य स्वामी चिदरूपानंद ने बताया कि छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे ...