फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद/नूंह,धनंजय चौहान। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने कहा कि विकसित और खुशहाल भारत का निर्माण युवाओं की ताकत और शिक्षा से ही संभव है। शनिवार को नूंह के लघु सचिवालय सभागार और सर्किट हाउस में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में उन्होंने युवाओं, शिक्षाविदों और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को दीनी और दुनियावी दोनों प्रकार की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही तरक्की और समाज सुधार का माध्यम है। शाहिद अख्तर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और सर सैयद अहमद खान के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए युवाओं से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने क...