युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने चाहिए : ब्रिगेडियर उमेश बावा
मेरठ, जुलाई 28 -- सोमवार को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित कारगिल शहीद उपवन में हुई। मुख्य अतिथि वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उमेश सिंह बावा (सेनि.) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का दूसरा सत्र सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में दीप प्रज्ज्वलन के साथ संपन्न हुआ। ब्रिगेडियर उमेश बावा ने कारगिल युद्ध के अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि आज की पीढ़ी को रील और सोशल मीडिया से बाहर आकर देश को सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए। कहा कि देशभक्ति केवल सेना में जाकर ही नहीं, बल्कि समाज में रहकर सकारात्मक, रचनात्मक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.