बेगुसराय, अगस्त 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शुक्रवार को तेजस (ट्रांसफॉर्मिंग अंटरप्रेन्योरियल जर्नीज अक्रॉस स्टेट्स एंड डिस्ट्रिक्ट्स) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास, जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने तथा युवाओं में उद्यमिता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया। इसका शुभारंभ उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, प्राचार्य डॉ. अभिषेक शर्मा एवं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्ञानेश्वरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- डीसीई में दो स्टार्टअप उत्पादों का हुआ शुभारंभ ...