मेरठ, मई 18 -- आम आदमी पार्टी की पदयात्रा रविवार को दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करने बाद परतापुर में फ्लाईओवर से समीप होटल सैफ्रांग में लंच के लिए ठहरी। इसके बाद करीब 6.5 किलोमीटर दूरी तय करके मोदीनगर पहुंची और तहसील से पास कादराबाद रोड पर तिरुपति ग्रीन्स में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी दें। जब तक शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं मिलती, तब तक उन्हें हर महीने दस हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, डॉ. छ...