मथुरा, अप्रैल 9 -- आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कृष्णानगर में एक रिसोर्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश में बेरोज़गारी, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किये। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी की भयावह स्थिति है। भर्तियों में पेपर लीक और परीक्षाएं रद होने से प्रदेश की रोजगार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो सरकार की नीतियों की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश का युवा बेरोज़गारी झेल रहा है। ऊपर से पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने 2026 में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में पेपर लीक के आरोप, टेलीग्राम पर पेपर बिकने और 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद होने का जिक्र करते हुए सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। संजय सिंह न...