वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में अधिकतम प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभाग जीडीपी में बेहतर योगदान दें। वह शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों के आधार पर जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन के रूप में लेने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकर...