रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन युवाओं के भविष्य, कार्यक्षमता, कौशल विकास तथा रोजगारपरक योग्यताओं पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक दक्षताओं एवं कौशलों के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि पांच पाठयक्रम एवं कौशल विकास आधारित कार्यक्रम आगामी सत्र से संचालित किया जाएगा। कुलपति डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने में सहायता मिल सके। अंत में रजिस्ट्रार डॉ जितेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ राजेश खंबायत द्वारा कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षकों एवं समन्वयकों...