औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने बैंकों से कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए अधिक से अधिक लोन उपलब्ध कराया जाए और आवेदन बिना वजह लंबित न रखे जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत इस वर्ष जनपद में 1400 युवाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 367 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इनमें 46 आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जबकि 38 युवाओं को लोन भी मिल चुका है। डीएम बृजेश कुमार ने कहा कि यह योजना युवाओं को अपना काम शुरू करने का अच्छा मौका दे रही है। इसलिए बैंक आवेदन पत्रों की जांच तेजी से करें और छोटी-मोटी कमियों के कारण आवेदन निरस्त न करें। उन्...