युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश
बरेली, सितम्बर 28 -- सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद शर्मा ने सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक सुरेश चंद शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। नगर संयोजक सुखदेव पाठक ने भी आए हुए युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर आरएसएस के अभिमन्यु सिंह,चेयरमैन संजय पाठक,व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, शशांक ,आकाश अग्रवाल, शिव नंदन शर्मा, आयुष्मान गुप्ता,मानवेंद्र सिंह चौहान,अमित प्रताप सिंह,डॉ यशपाल सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.